छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : किसानों की सुविधा के लिए सुकमा जिले में बढ़े धान उपार्जन केन्द्र…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 1:21 PM
f X W

अब 27 केन्द्रों में होगी धान खरीदी

Advertisement
Advertisement

सुकमा, । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में संचालित 25 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की गई थी। किसानों की सुविधा और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक उपार्जन व्यवस्था की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेशानुसार विकासखंड सुकमा के बडेसट्टी एवं बुडदी में 02 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लिए गए इस निर्णय से अब सुकमा जिले में कुल 27 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी। नवीन केन्द्रों के प्रारंभ होने से विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे किसानों के समय, श्रम और परिवहन लागत में कमी आएगी तथा उन्हें अपनी उपज के विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

जिला प्रशासन के द्वारा शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों को प्रभावी ढंग से धरातल पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बडेसट्टी एवं बुडदी में नए धान उपार्जन केन्द्रों का संचालन किसानों की सुविधा, पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में उपार्जन केन्द्रों की संख्या बढ़ने से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को अपनी उपज का सहज, निकट एवं व्यवस्थित विक्रय सुनिश्चित होगा।

READ ALSO  तीजा-पोरा तिहार में झलकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, CM साय बोले- पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins