छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

By kadwaghut|28 May 2026, 3:21 PM
f X W

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वज्रपात की चपेट में आने से टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर सिस्टम जलकर खराब हो गए, जबकि 5 मवेशियों की मौत हो गई।

तेज गरज और बिजली गिरने का सबसे अधिक असर लोदाम टोल प्लाजा पर देखने को मिला। अचानक हुई वज्रपात की घटना से टोल प्लाजा के कई कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी के तेज झोंकों से कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और देर रात तक अंधेरे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा।

वहीं कृषि उपज मंडी जांच केंद्र में आम के पेड़ की भारी डाल गिरने से भवन और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। कर्मचारियों ने बताया कि तेज आंधी के कारण परिसर में काफी क्षति हुई है।

इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

READ ALSO  CG : दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10.88 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button