छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|28 May 2026, 3:53 PM
f X W

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी केसर जंगल में शराब रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।पहली कार्रवाई में आरोपी साहिल यादव पिता शंकर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गेरवानी डीपापारा थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1000 रुपये जब्त की गई। आरोपी उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताया।

दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुभाष बघेल पिता कमल बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग 1200 रुपये जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवा अपनी प्रतिभा से समाज में लाएं सकारात्मक बदलाव : राज्यपाल रमेन डेका

Related Articles

2

Back to top button