छत्तीसगढ़

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

By kadwaghut|28 May 2026, 12:28 PM
f X W

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये हैं। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके के एक गोदाम से चोरी का लोहा जब्त किया है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। प्लांट की सुरक्षा में CISF के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस को शक है कि, अंदरूनी मिलीभगत के यह संभव नहीं है। दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

ऐसे में रोजाना कई ट्रक और हाईवा प्लांट से बाहर निकलते थे। 27 मई को पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची। जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचे, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से संबंधित कोई लीगल डॉक्यूमेंट दिखा नहीं सके। इसके बाद पुलिस ने पूरे यार्ड और गोदाम की जांच की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में आवारा मवेशियों पर निगम की कार्रवाई, सड़कों से मवेशी पकड़े गए ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins