DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

By kadwaghut|27 May 2026, 1:51 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोण्डाहूर के आश्रित ग्राम (बसाहट) मातालकुडुम के ग्रामीणों द्वारा झरिया का पानी पेयजल के तौर पर उपयोग करने का मामला आया था।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ग्राम मातालकुडुम में स्थापित हैण्डपंप को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुधारा गया, जिसके पश्चात उक्त हैण्डपंप से वर्तमान में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

साथ ही कलेक्टर के द्वारा एक अतिरिक्त हैण्डपंप खनन के लिए विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम (बसाहट) में लगभग 15 परिवार निवासरत हैं। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अब प्रत्येक शुक्रवार को अनुभाग स्तर पर होगा जनदर्शन...

Related Articles

Back to top button