DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पंचायत सचिव जोहितलाल ठाकुर निलंबित

By kadwaghut|10 Oct 2025, 11:34 AM
f X W

रायपुर, गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत बारूला के सचिव जोहितलाल ठाकुर को अनुशासनहीनता एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चन्द्राकर द्वारा की गई है।

ठाकुर पर कार्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने, आम नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरतने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में रूचि नहीं लेने कर्मयोगी अभियान विजन 2030 की कार्ययोजना एवं एक्शन प्लान तैयार नहीं करने तथा कार्यालय प्रमुख के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप थे। ग्राम पंचायत तेन्दुबाय के सचिव द्वारिका प्रसाद राठौर को ग्राम पंचायत बारूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दशहरा के बाद विवाद: घर में घुसकर युवकों ने महिलाओं से की मारपीट, डंडों से पीटा ...

Related Articles

Back to top button