छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनगणना के लिए बंद मिले घरों में दोबारा पहुंचेंगे प्रगणक…

By kadwaghut|27 May 2026, 11:01 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले पूरा कर लिया गया है। ग्रामीण व शहरी इलाके में 2 लाख 92 हजार चिन्हित मकानों की गणना की जा चुकी है। हालाकि जनगणना के दौरान कई मकान ऐसे मिले हैं, जिनमें ताले लटके थे। प्रगणक इन मकानों में दोबारा दस्तक देंगे।

Advertisement
Advertisement

जानकारी मुताबिक जिले में 2 लाख 92 हजार 944 मकानों को सूचीबद्ध किया गया था। जिनकी गणना 1 मई से शुरु हुई। इसके लिए 1608 गणना ब्लाक बनाए गए थे। जिसमें 2100 से अधिक कर्मचारियों को गणना के लिए नियुक्त किया गया था। इनमें सभी मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। लेकिन कुछ मकान ऐसे हैं, जिनमें प्रगणकों के पहुंचने के दौरान ताले लगे थे।

अब प्रगणकों को अंतिम दिनों में इन मकानों में दोबारा पहुंचने कहा गया है। इसके बाद फाइनल फिगर डिजिटलाइज कर दिया जाएगा। बता दें कि गणना शुरु होने के पहले ही करीब 5500 लोगों ने सेल्फ डिक्लेरेशन कर एप में जानकारी अपलोड कर दी थी। भीषण गर्मी में इस प्रक्रिया को पूरा करने में हालत खराब हो रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : CM साय मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins