*0 प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया*
घुमका नगर पंचायत के निर्णायक मोड़ पर आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव घुमका पहुचे और चुनाव मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओ तथा बुथ प्रभारी वार्ड प्रभारी सहप्रभारी तथा 15 पार्षदों की बैठक ली और संगठानात्मक मैराथन बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घुमका नगर पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लगी हुई है,आज 8 करोड़ का विकास कार्य नगर पंचायत में चल रहा है,उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा एवं पार्षद भाजपा के होंगे तो आने वाले समय में घूमका का सर्वांगीण विकास होगा,कोई कार्य नहीं रुकेगा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहकर सदैव ही देश का अपमान किया है,महिला आरक्षण का विरोध करने वाली कांग्रेस ने मातृशक्ति का अपमान किया है। इसलिए भाजपा ने मातृशक्ति का मान सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के बनाई जाती हैं इन योजनाओं में जात-पात, उच्च नीच का स्थान नहीं होता स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना महतारी वंदन योजना, किसान समृद्धि योजना, किसान समृद्धि योजना में भेदभाव का स्थान नहीं होता । सभी वर्ग के लिए योजनाएं चलती हैं, इसलिए भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस एक परिवार विशेष के लिए ही बात करती है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में घूमका नगर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाकर सभी समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी करेगी ।

इसके पूर्व घुमका के लोगों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे एवं फूल माला से स्वागत किया और फिर भाजपा कार्यालय में किरण सिंह देव ने सिंह ने पार्टी की सं संगठानात्मक गतिविधियों पर चर्चा की ।
*संकल्प पत्र का विमोचन भी किया*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज घुमका नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए आगामी कार्य विस्तार पद्धति को संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को समर्पित किया और भरोसा दिलाया की अध्यक्ष प्रत्याशी किरण वर्मा के विजयी होने पर यह संकल्प पत्र मोदी जी और विष्णु देव साय की गारंटी का पत्र है । उन्होंने सभी पार्षद प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं से 1 जून को होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव मे जुट जाने का आव्हान किया ।
अपने प्रदेश अध्यक्ष को घूम का नगर पंचायत में देखकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, सभी ने भारत माता की जयघोष के नारे लगाए और अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया ।
इस दौरान प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी ललित चंद्राकार,चुनाव संचालक मधुसूदन यादव, संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा,जितेंद्र साहू,डॉ रमन सिंह विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल,जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,रमेश पटेल,पूर्व विधायक रामजी भारती एवं विनोद खांडेकर,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू,जिला पंचायत सदस्य किरण बारले,नगर पंचायत डोंगरगाव अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष भरत वर्मा,जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, राजेश श्यामकर,मूलचंद लोधी,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री जनक साहू, ललित साहू, नोहेन्द्र वर्मा,बहल वर्मा,केशव जंघेल,शांति निर्मलकर,लूणकरण वर्मा,रवि सिन्हा, अरुण शुक्ला, विजय सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
