छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी …

By kadwaghut|24 Jul 2026, 10:32 AM
f X W

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हई. आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. वहीं मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के कई जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. भौगोलिक संदर्भ मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूमतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है.मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर तथा मध्य छग रहेगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ही होगी. मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज, कोण्टई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है और यह 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 23 डिग्री उत्तर में उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  PM मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की भूमिका: CM विष्णुदेव साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins