DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला
CG : सपनई व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 6.55 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा, रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-रायगढ़ की सपनई व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर की लाईनिंग कार्य के लिए 6 करोड़ 55 लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं।
योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्र में कुल 810 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। योजना के अंतर्गत कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
अगली खबर लोड हो रही है...




