छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

घुमका चुनाव में भाजयुमो ने ठोंकी ताल , किरण सहित पार्षदों के पक्ष में किया जनसम्पर्क

By kadwaghut|26 May 2026, 7:43 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव।
नगर पंचायत घुमका के चुनाव में भाजपा के पक्ष में बीते दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरहिया के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं की टीम ने जनसम्पर्क किया।
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा सहित सभी पंद्रह प्रत्याशियों के पक्ष में सभी वार्डों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।


इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरहिया व् भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के विकास की लहर चल रही है आगामी समय में नगर पंचायत घुमका को भी अन्य क्षेत्रों की तरह संवारा जाएगा और आठ करोड़ की लागत से इस क्षेत्र में विकास यात्रा शुरू भी कर दी गई है।
जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने घोषणा भी की कि है स्कूलों में हाईटेक लैब की सुविधा , महाविद्यालय में हाईटेक लायब्रेरी , खिलाड़ियों के लिए बहुपयोगी मैदान सहित अन्य बहुत सी ऐसी घोषणाएं हैं जिनसे क्षेत्र के युवाओं का ना सिर्फ भविष्य संवरेगा बल्कि उनकी पढ़ाई का स्तर भी सुधरेगा प्रचार के दौरान प्रदेश मंत्री विशाल पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर, समीर श्रीवास्तव,महामंत्री दव्य नोमेंश वर्मा आशुतोष सिंह, पिंटू वर्मा, प्रखर श्रीवास्तव, यश पारख, उज्जवल कसेरा, जयंत साहू, अरविंद बैद, सुनील सेन, आँशु डहरिया, गुलाब चंदेल,अक्षय पटेल,अभिषेक यदु, साकेट वैष्णव, आकाश राजपूत, भीष्म साहू,आदित्य पराते, रिभय यादव, अलंकृत शर्मा, आशीष सोरी, सत्यम मिश्रा,विवेक वैष्णव, कारण कोसरे, अंशुल श्रीवास्तव,चन्दन कुमार,सहित जिला युवा मौर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

READ ALSO  CG : जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में भीड़, रायपुर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins