छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए …

By kadwaghut|26 May 2026, 11:57 AM
f X W

रायपुर/जम्मू। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद अग्रवाल ने बताया, संसदीय रसायन और उर्वरक समिति (Chemical and Fertilizer Committee) के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग अध्ययन दौरे के अवसर पर कटरा में आदिशक्ति #मांवैष्णोदेवी जी के दरबार में आने का अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैया की अलौकिक श्रृंगार, आरती और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही दिव्य अर्धकुमारी माता और बाबा भैरवनाथ जी के दर्शन कर उनके चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के नागरिकों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत ...

Related Articles

Back to top button