छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : दीप ने लिया विकराल रूप, घर आग की चपेट में …

By kadwaghut|26 May 2026, 11:47 AM
f X W

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित 27 खोली इलाके में सोमवार शाम एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में भगवान के पास दीपक रखने से आग फैल गई। घटना में घर का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, इलाके में बिजली गुल थी और घर के सभी सदस्य बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान घर में दीपक जलाकर रखा गया था, जिससे आग लग गई। आग शाम करीब 7:30 बजे लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें उठते देख घर के सदस्यों और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : वीसी रूम की शिफ्टिंग, अब यहीं से होगी पेशी, डॉक्टरों की ड्यूटी पर रहेगी नजर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins