छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एनीकट में 3 फीट घटा वाटर लेवल मटियामोती और मोंगरा से लेंगे पानी…

By lokesh sharma|24 May 2026, 11:03 AM
f X W

राजनांदगांव , शहर को जलापूर्ति करने वाले मोहारा एनीकट में वाटर लेवल घट रहा है। भीषण गर्मी के चलते जलभराव में कमी आ रही है। जिसे देखते हुए अब निगम प्रशासन से इसे मटियामोती व मोंगरा बैराज से रिचार्ज करने की तैयारी की है।

Advertisement
Advertisement

निगम अफसरों ने बताया कि मोहारा एनीकट में वाटर लेवल 3 फीट घटा है। इसमें अगले तीन से चार दिनों में और कमी आने की संभावना है। जिसे देखते हुए मटियामोती और मोंगरा बैराज से पानी लिया जा रहा है। इससे रॉ वाटर की उपलब्धा सामान्य हो जाएगी। वहीं शहर में आपूर्ति में​ किसी तरह की दिक्कत नहीं होग।

मई के शुरुआत में भी मोंगरा बैराज से 300 एमसीएफटी रिजर्व पानी लिया गया था। जिसके बाद से एनीकट में जलभराव बेहतर बना हुआ है। अब दोबारा इसे रिचार्ज किया जाएगा। अफसरों ने दावा किया है इससे जून तक आपूर्ति दुरुस्त रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका ऑनलाइन आवेदन शुरू ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins