छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुटबाजी से अलग चेहरे की तलाश जारी डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष की घोषणा जल्द…

By lokesh sharma|13 Aug 2026, 10:22 AM
f X W

राजनांदगांव| डोंगरगढ़ में नए शहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो सकती है। इसके लिए जिला संगठन में रायशुमारी जारी है। तीन से चार नामों पर चर्चा भी तेज हो गई है। ध्यान रखा जा रहा है कि नया मंडल अध्यक्ष किसी भी विवादित गुट का हिस्सा न हों।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि डोंगरगढ़ में विवाद और इस्तीफे के बाद डोंगरगढ़ शहर मंडल को भंग कर दिया गया था। वहीं 5 नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया। पूरे मामले में गुटबाजी का विवाद ही सामने आया है। इसके चलते अब नए अध्यक्ष के लिए ऐसे चेहरे की तलाश की जा रही है। जो विवादित रहे गुटों से अलग हो।

वहीं 35 वर्ष के निर्धारित आयु सीमा का भी ध्यान रखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सप्ताह भर में नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया जाएगा। इसके बाद मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इधर जिन दो गुटों के विवाद से ऐसी स्थिति बनी हैं, उनके प्रमुख नेताओं की जानकारी भी प्रदेश संगठन को सौंपी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रस्सी खींच और कबड्डी ​में तारिणी की टीम जीती, जलेबी दौड़ में गोमती प्रथम ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins