छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 10:22 AM
f X W

राजनांदगांव l यातायात पुलिस की टीम ने शहर के सर्विस रोड, बाजा क्षेत्र व अन्य हिस्सों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की है। दो दिनों तक चले अभियान में पुलिस ने 143 वाहनों पर कार्रवाई की है। जिनसे 59 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement
Advertisement

टीम ने वाहन चालकों को सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी है। इसके अलावा दुकानदारों से भी अपील की है कि अपने माल की लोडिंग व अनलोडिंग निर्धारित समय के अनुसार ही कराएं, जिससे बाजार क्षेत्र में अनावश्यक यातायात बाधित न हो। पुलिस ने अलग-अलग हिस्से में भी अभियान चलाकर वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। बता दें कि समय निर्धारित होने के बाद भी मनमाने ढंग से हो रही लोडिंग- अनलोडिंग की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : यूसीसी की प्रक्रिया पर बौद्ध कल्याण समिति का कड़ा विरोध

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins