DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : तरईगांव धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By kadwaghut|28 Nov 2025, 12:08 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, गौरेला विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र तरईगांव का कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गुरूवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में धान की आवक, गेट पास एंट्री, टोकन और किसानों की सुविधा के लिए शौचालय, छाया, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से किसानों को काटे गए टोकन के बारे में पूछताछ की तथा रकबा समर्पण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सत्य, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लें संकल्प : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button