छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : तेज रफ्तार कार रायगढ़ में हादसे का शिकार, ग्रामीण की मौत …

By kadwaghut|13 May 2026, 4:32 PM
f X W

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल बंजारे (50) अपने परिवार और साथियों के साथ कार में किसी काम से अंबिकापुर गए थे। कार में उनकी पत्नी ललिता बंजारे (45), अंजली बंजारे (22), भास्कर बंजारे (12) और बसंत गबेल (45) भी सवार थे।

रात करीब 3 बजे सभी लोग वापस अपने गांव कर्रापाली लौट रहे थे। इसी दौरान खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कन्हैया लाल बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षार्थियों की बढ़ेगी परेशानी? 8 KM दूर बनाए जा सकते हैं परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने जताया विरोध...

Related Articles

Back to top button