छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के विरोध में आज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन …

By kadwaghut|23 Jul 2026, 12:04 PM
f X W

रायपुर । दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गुरुवार, 23 जुलाई को राज्यभर में एक-दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, सभी जिलों और ब्लॉकों में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छात्रों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और ज्ञापन भी सौंप सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला और ब्लॉक इकाइयों को प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विरोध-प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में अपने संगठन को सक्रिय करने और केंद्र सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश करेगी। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न जिलों में प्रशासन भी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क है।

READ ALSO  CG : मुरासु तूफान कमजोर! दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश; अब 3 डिग्री तक गिरेगा पारा ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button