छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : फर्जी पासबुक देकर ग्रामीणों से लाखों की ठगी, पोस्ट मास्टर फरार…. 150 से अधिक फर्जी पासबुक मिलने की चर्चा, पुलिस में शिकायत दर्ज

By kadwaghut|15 Feb 2026, 11:59 AM
f X W

राजनांदगांव, 15 फरवरी 2026। डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटादाह स्थित पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि पोस्ट मास्टर ने आठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को फर्जी पासबुक जारी कर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली और फरार हो गया। मामले की शिकायत डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जानकारी के अनुसार, एक किसान को अपने खाते से तीन लाख में से एक लाख रुपये निकालने में समस्या आने पर शक हुआ। पोस्ट ऑफिस पहुंचकर जांच करने पर खाते में जमा राशि नहीं मिलने से मामला खुला। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के खातों की भी जांच की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई।

Read Also: राजनांदगांव: फर्नीचर मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पोस्ट मास्टर ने करीब 150 से अधिक फर्जी पासबुक जारी की थीं। इन्हीं पासबुक के माध्यम से लोगों का पैसा जमा दिखाया जाता था, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में राशि दर्ज नहीं की जाती थी। आरोपी पिछले लगभग एक वर्ष से क्षेत्र के बेलगांव, मोहाड़ी, कटली, सुकुला, हर्राभाटी, नागनदाह और डोंगरगढ़ के आसपास के गांवों में 3000 खाताधारकों के साथ लेन-देन कर रहा था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से आरोपी बिना सूचना के ड्यूटी पर आना बंद कर दिया था और अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है। स्थिति गंभीर देखते हुए विभाग ने आरोपी के स्थान पर नए पोस्ट मास्टर की पदस्थापना कर दी है। नए पोस्ट मास्टर ने बताया कि अब तक करीब 100 से अधिक खातों की जांच की जा चुकी है, जिनमें लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है।

READ ALSO  CG : सेल्फी पड़ गई भारी! एक को बचाने कूदे दो दोस्त, हसदेव नदी से एक का शव मिला...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है और वे जल्द से जल्द अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Rajnandgaon: बीमार बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins