छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने आत्महत्या की…

By lokesh sharma|22 Feb 2026, 12:52 PM
f X W

रायपुर । राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव स्थित अवधपुरी में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद वह फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी …

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button