छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : फार्म हाउस मालिक जुआ खिलवाते गिरफ्तार, 4 लाख कैश बरामद …

By kadwaghut|18 May 2026, 12:49 PM
f X W

बिलासपुर. गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे लाखों रुपए के जुआ फड़ पर CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की. पुलिस ने फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा समेत 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 80 हजार रुपए नगद, 11 मोबाइल फोन, 5 चार पहिया वाहन समेत करीब 40 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि फार्म हाउस में लंबे समय से हाईप्रोफाइल जुए की शिकायत मिल रही थी.

कोनी थाना पुलिस ने नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी भीमा सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्राम रमतला का निवासी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया था. 6 मई को पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सपनों को मिला अपना आशियाना, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins