मध्य प्रदेशराज्‍य

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, नीमच में चार घंटे ठप रहा यातायात

By Admin|17 May 2026, 4:33 PM
f X W

 मनासा/महागढ़ (नीमच)

महागढ़ के एक ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ व स्वजनों ने नगर के मनासा नाके पर शव रखकर जाम कर दिया। लगभग 4 घंटे से अधिक चले जाम के दौरान स्वजनों और भीड़ ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ग्रामीण की हत्या के आरोप लगाए हैं। साथ ही पूर्व की शिकायत पर पुलिस द्वार कार्रवाई में अनदेखी करने का दावा भी किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती है तो ग्रामीण की जान नहीं जाती। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एसडीएम ने ग्रामीण के स्वजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा भी दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सिरोही में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक जिंदा जला; चौथे की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button