ऑटोमोबाइल

Bestune Xiaoma EV: 1200KM की धांसू रेंज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही मार्केट में धूम मचाने, कीमत मात्र इतनी ?

By News Desk|03 May 2026, 12:03 PM
f X W

Bestune Xiaoma EV: आजकल, पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। नतीजतन, हर कोई एक सस्ती और टिकाऊ इलेक्ट्रिक कार का सपना देख रहा है। आपका यह सपना चीन की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी, Bestune पूरा कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

ये भी पढ़े :-ADAS Features Cars: हाईटेक सेफ्टी फीचर्स के साथ आ रही Indian मार्केट में धूम मचाने ये 5 सबसे सस्ती कारें, देंखें डिटेल्स ?

खास बात यह है कि कंपनी ने 2023 में चीन में एक नई माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार, ‘Xiaoma’ (छोटा घोड़ा) लॉन्च की है। इस कॉम्पैक्ट कार ने अपनी कम कीमत और शानदार ड्राइविंग रेंज की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए, इस खबर की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Bestune Xiaoma Car की रेंज

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्राइविंग रेंज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की स्टैंडर्ड रेंज लगभग 800 किलोमीटर है। हालांकि, अगर इसमें रेंज एक्सटेंडर सिस्टम लगा हो, तो यह एक बार फुल चार्ज करने पर 1,200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करके हफ्तों तक शहर में गाड़ी चला सकते हैं। फिलहाल, इतनी कम कीमत पर इतनी ज़्यादा रेंज मिलना, एक ऐसी खासियत है जो शायद ही किसी दूसरी कार में देखने को मिलती है।

Bestune Xiaoma EV Car फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, इस कार में एक बड़ा 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके इंटीरियर में डुअल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद खूबसूरत और प्रीमियम लुक देता है। इसमें पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और म्यूज़िक सिस्टम जैसी सभी ज़रूरी सुविधाएं मौजूद हैं।

Bestune Xiaoma EV Car डिज़ाइन के मामले में

डिज़ाइन के मामले में, Xiaoma काफी ‘क्यूट’ और स्टाइलिश दिखती है। इसकी लंबाई 3,000 mm और चौड़ाई 1,510 mm है, जो इसे भारी ट्रैफिक और तंग गलियों में चलाने के लिए एकदम सही बनाती है। अपने छोटे साइज़ के बावजूद, इसके इंटीरियर में बैठने की जगह को बहुत ही समझदारी और कुशलता से मैनेज किया गया है। सुरक्षा के लिए, कंपनी ने इसमें ड्राइवर-साइड एयरबैग और ABS जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।

Bestune Xiaoma EV Car यह भारत में कब आएगी?

यह माइक्रो EV 20 kW की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह पिछले पहियों (रियर शाफ़्ट) पर लगी हुई है। बैटरी की बात करें तो, इसमें LFP (लिथियम-आयरन फ़ॉस्फ़ेट) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस मॉडल को यहाँ लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने भारत में लॉन्च के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़े :-NEW Baleno Facelift: भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने जा रही नई Baleno, टेस्टिंग के दौरान दिखी एक झलक, देखे डिटेल्स ?

Bestune Xiaoma EV Car की शुरुआती कीमत

चीन में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत सिर्फ 30,000 युआन (लगभग ₹3.47 लाख) रखी गई है। वहीं, इसका सबसे प्रीमियम मॉडल 50,000 युआन (लगभग ₹5.78 लाख) में उपलब्ध है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins