छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : क्लीनिक में मरीज नहीं सटोरिया मिला, पुलिस की रेड से सट्टी-पट्टी का खुलासा …

By lokesh sharma|23 Apr 2026, 3:46 PM
f X W

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना कवर्धा की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक में एक व्यक्ति आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वीरस्तंभ चौक से गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा बताया। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

Advertisement
Advertisement

मोबाइल की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी विभिन्न आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत और प्रत्येक ओवर पर दांव लगाते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल से संबंधित स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहें। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins