छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

By kadwaghut|01 Jun 2026, 12:59 PM
f X W

बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने रविवार रात दो मेडिकल दुकान को निशाना बनाया. चोर दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 52 हजार रुपये नकद समेत चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करहीभदर गांव का है. सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ते दिखाई दे रहा हैं. एक चोर दुकान के अंदर घुस जाता है, जबकि दूसरा बाहर से शटर बंद कर आसपास नजर रखता रहता है. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर मौजूद चोर एक बक्सा लेकर बाहर निकलता है. फिर शटर बंद कर के दोनों फरार हो जाते हैं. एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. पुलिस में घटना की शिकायत की गई है. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अबतक की जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : चिखली में आज रामनाम सप्ताह का होगा शुभारंभ…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins