छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

By kadwaghut|20 Jul 2026, 1:39 PM
f X W

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत की खबर ने 20 वर्षीय युवती को इस कदर झकझोर दिया कि वह इस सदमे से उबर नहीं सकी। प्रेमी के निधन के महज दो दिन बाद युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों के अनुसार, प्रेमी की मौत के बाद युवती काफी गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि, युवती अपने प्रेमी वीरपाल की मौत से बेहद आहत थी और इसी सदमे में उसने यह कदम उठाया। बता दें कि, युवती के प्रेमी की मौत सड़क हादसे में हुई थी।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर, ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत होने से बढ़ेंगी सुविधाएं

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins