कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा में महिला और पुरुष की मिली लाश …

By kadwaghut|16 May 2026, 10:12 AM
f X W

कोरबा। बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7, भालूगुडार में एक महिला और पुरुष का शव मिला। सूचना मिलते ही बिजुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला का शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में पाया गया, जबकि पुरुष का शव घर के बाहर रक्तरंजित अवस्था में मिला। मृतकों की पहचान लल्ली और सुरेन्द्र सोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए शहडोल रेंज के आईजी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी विकास सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹10 हजार रिश्वत लेते प्रिंसिपल और बाबू गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins