छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पालकी यात्रा देखने गई महिला से चेन स्नेचिंग, 10 दिन में दूसरी घटना…

By kadwaghut|19 Aug 2026, 10:31 AM
f X W

राजनांदगांव , चिखली इलाके में पालकी यात्रा देखने गई महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई। घर लौटने पर महिला को अपने गले से गाय​ब चेन की जानकारी मिली। दस दिन के भीतर पालकी यात्रा में चेन स्नेचिंग की यह दूसरी घटना है।

Advertisement
Advertisement

सोमवार शाम चिखली इलाके में धार्मिक संगठनों द्वारा म​हाकाल पालकी यात्रा निकाली गई थी। जिसमें शिक्षक नगर निवासी मंजुलता ​देवांगन भी यात्रा देखने गई थी। तभी किसी अज्ञात आरोपी ने उनके गले से 60 हजार रुपए कीमत के सोने की झपट ली। जानकारी होने के बाद मंजूलता ने चिखली चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

इधर 10 दिन पहले भी ममता नगर इलाके में ऐसी ही यात्रा निकाली गई थी। जिसमें एक महिला के गले से भी करीब 65 हजार रुपए के सोने की चेन की झपटमारी की गई है। पुलिस अपराध दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने दुर्ग पुलिस की पहल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins