छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : ब्लड नहीं मिला जिला अस्पताल में, युवती की मौत …

By kadwaghut|02 Jun 2026, 12:28 PM
f X W

दुर्ग। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 20 साल के युवती की मौत हो गई। रिश्तेदारों का आरोप है कि ब्लड की कमी होने के बाद भी समय पर 1 यूनिट ब्लड भी नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई। यह भी आरोप है कि मां ब्लड के लिए गिड़गिड़ाती रही। वहीं, डॉक्टरों ने माना कि युवती को सिकल सेल एनीमिया की समस्या थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था और हीमोग्लोबिन करीब 5 ग्राम था। अगर रिश्तेदारों के पास डोनर नहीं था तो उसे कम से कम एक या दो यूनिट ब्लड दिया जा सकता था।

Advertisement
Advertisement

इधर, सिविल सर्जन ने युवती की मौत ब्लड की कमी के कारण होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। वहीं, इस घटना के बाद रिश्तेदारों को रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम दीपिका गाड़ा है, जो मरोदा भिलाई की रहने वाली थी। रिश्तेदारों ने बताया कि दीपिका कई दिनों से बीमार थी। उसके हाथ-पैर, कमर और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात करीब 11 बजे उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में खून की मात्रा काफी कम है और तुरंत ब्लड चढ़ाने की जरूरत है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल की ओर से तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे तुरंत डोनर नहीं जुटा सके। उन्होंने अस्पताल स्टाफ और ब्लड बैंक से कम से कम एक यूनिट ब्लड देने की मांग की, ताकि इलाज शुरू हो सके, लेकिन उन्हें खून नहीं दिया गया। सोमवार शाम इलाज के दौरान दीपिका ने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों ने अस्पताल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए सूरजपुर के शिक्षक गोपाल सिंह और योगेश साहू…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins