DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर-एसपी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने पेन, पेंसिल, नोटबुक और चाकलेट वितरित किए

By kadwaghut|27 Nov 2025, 1:46 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, ग्राम पंचायत चुकतीपानी के आमानकान में बुधवार को आयोजित ग्राम जोहार अभियान में शामिल होने के बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र बाजारडांड़-चुकतीपानी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के क्लास रूम में जाकर उनके अध्ययन-अध्यापन को परखे, उनसे पहाड़ा पढ़वाया और सभी बच्चों को मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने कहा। कलेक्टर-एसपी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने उन्हें पेन, पेंसिल, नोटबुक और चाकलेट भी वितरित किए। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से भी मिले और आंगनबाड़ी में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुरियंस ध्यान दें! दिवाली पर बिजली गुल हुई तो तुरंत मिलाएं ये नंबर, 15 इलाकों के लिए विशेष इंतजाम ...

Related Articles

2

Back to top button