छत्तीसगढ़

CG : सड़क पर हथियार लहराया आरोपी गिरफ्तार किया गया …

By kadwaghut|12 May 2026, 12:50 PM
f X W

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के चोकावाड़ा में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को चोकावाड़ा निवासी आरोपी चंदन पटेल गांव के आम रास्ते में धारदार लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। आरोपी की हरकतों से गांव का माहौल खराब हो रहा था और राहगीर दहशत में थे। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने रवाना कर दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : भाई पर बेसबॉल बैट से किया हमला, गिरफ्तार...

Related Articles

2

Back to top button