छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आंधी-तूफान बारिश की चेतावनी, आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट …

By kadwaghut|12 May 2026, 12:06 PM
f X W

रायपुर/दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम पलट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (12 मई) दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

हरियाणा, पंजाब और उत्तर राजस्थान में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिल सकता है. दोपहर और शाम के समय आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी ओर पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है. मौसम विभाग ने यहां लू और कहीं-कहीं भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

मौसमी गतिविधियों की बात करें तो इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी परिसंचरण से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए गंगा के मैदानी इलाकों तक फैली हुई है. ट्रफ के साथ पंजाब सीमा से बिहार और उत्तर बंगाल तक कई छोटे-छोटे चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं. स्थानीय गर्मी और इन मौसमी सिस्टमों के संयुक्त असर से उत्तर भारत में आंधी, धूल भरी हवाएं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं.

READ ALSO  CG : जिला पंचायत परिसर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, ‘एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ थीम पर हुआ श्रमदान…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins