छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : अवैध शराब कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार प्रहार, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…

By kadwaghut|27 May 2026, 12:01 PM
f X W

धमतरी : पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन राइस मिल स्थित नीम पेड़ पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

जिसकी सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजु साहू उर्फ तुलसी साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,400/- रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 54/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम- राजु साहू उर्फ तुलसी साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.)

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : स्कूल समिति का गठन, योगेंद्र बने अध्यक्ष…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins