छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

DURG : फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 9:00 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

दुर्ग, 21 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में आया है कि फर्जी वेबसाइट foodlicenseportalorg के जरिए खाद्य पंजीयन/लाइसेंस के नाम पर राशि लेकर ठगी की जा रही है। ग्राम हिंगना निवासी हरजिंदर सिंह भी इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर 2 हजार रुपये का भुगतान कर धोखाधड़ी का शिकार हुए।

उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पंजीयन एवं लाइसेंस के लिए आवेदन केवल FSSAI के अधिकृत पोर्टल foscos.fssai.gov.in से ही करें। खाद्य पंजीयन का निर्धारित शुल्क 100 रुपये वार्षिक तथा खाद्य लाइसेंस का शुल्क 5 हजार रुपये है। कारोबारियों से अपील की गई है कि अनधिकृत वेबसाइट, व्यक्ति या च्वाइस सेंटर को व्यक्तिगत जानकारी अथवा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न दें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins