छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेत के अवैध भंडारण करते 2 माजदा जब्त…

By kadwaghut|10 May 2026, 10:54 AM
f X W

राजनांदगांव | जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी किनारे स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया और धनगांव में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मोतीपुर स्थित नदी से रेत निकालकर पानी टंकी के पास अवैध रूप से डंप की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

मौके पर टीम को लगभग 18 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण मिला। इसी भंडारित रेत का परिवहन करते हुए विभाग ने दो माजदा वाहनों को पकड़ा है। टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 आरएल 7909 और वाहन क्रमांक सीजी 09 जेसी 0764 को जब्त किया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को डोंगरगांव थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  BSP कर्मियों के ₹30,200 बोनस का प्रस्ताव, जल्द चर्चा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins