छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्योत्सव पर म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

By kadwaghut|28 Oct 2025, 9:57 PM
f X W
  • 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से सजेगी महफिल


राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल) राजनांदगांव मैदान में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

राजनांदगांव : राज्योत्सव पर म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से महफिल सजेगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला 31 अक्टूबर को

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button