छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : शिक्षिका ने तलवार के साथ रील्स बनाकर रायपुर पुलिस को दी चुनौती, वीडियो वायरल …

By kadwaghut|04 May 2026, 11:03 AM
f X W

रायपुर। आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही रायपुर के लड़के ही नहीं बलकि लड़कियां भी घातक हथियारों का नंगा प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। अब तक टीन एजर लड़के बेलगाम हो रहे थे उन्हें मात देने वाली लड़कियां भी उनसे काम नहीं हैं। ऐसी ही एक लड़की की इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स पर उसके हाथ में नंगी तलवार वाली फोटो-वीडियो खूब वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तलवार हाथ में लेकर लहराने वाली यह कथित फोटो-वीडियो में दिखाई दे रही लड़की शिक्षिका(लेक्चरर)है।

प्रोफइल में युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है जो पेशे से खुद को लेक्चरर बताती है। पड़ताल करने पर तस्दीक हुई कि श्रद्धा शर्मा पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल रायपुरा में बच्चों को पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट चमकता हुआ चाकू, लहराती तलवार या अवैध कट्टे के साथ वीडियो दिखाने वालों पर पर खासी सख्त है। अब देखना यह है कि लड़कों पर ही पुलिस की कार्रवाई होगी या ऐसी लड़कियों के खिलाफ भी उनके कानून में कोई प्रावधान है ? एक शिक्षिका का यह बर्ताव और हाथों में नग्न तलवार लिए प्रदर्शन स्कूली बच्चों के लिए कितना शिक्षाप्रद होगा यह पुलिस कमिश्नरेट बताएगा। बता दें कि धमकी भरे लहजे, बैकग्राउंड में ‘खलनायक’ वाले डायलॉग और हथियारों का यह खुला प्रदर्शन एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा कर रहा है। हथियार का यूं प्रदर्शन करना सिर्फ लड़कों के लिए नहीं अपितु महिलाओं के लिए भी आम हो गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पिकअप की टक्कर से तीन लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में हादसे में विधायक मोहले के भाई की भी गई जान

Related Articles

Back to top button