मध्य प्रदेशराज्‍य

बरगी क्रूज हादसे की जांच पर सियासत गरम, 30 लोगों के बयान दर्ज, कांग्रेस बोली- सच दबाया जा रहा है

By Admin|08 May 2026, 7:26 PM
f X W

जबलपुर

 बरगी क्रूज हादसे के पर्यटकों के बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक दल बरगी मेकल रिसार्ट पहुंचा। यहां जबलपुर एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार पूर्णिमा समेत प्रशासनिक कर्मचारियों ने एक-एक कर कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

बयानों की वीडियो रिकार्डिंग की गई

इस दौरान क्रूज हादसे में पर्यटकों को बचाने वाले बचाव दल के सदस्यों से भी पूछताछ कर उनके बयानों की वीडियो रिकार्डिंग की गई। उन मजदूरों को भी बयान दर्ज कराने बुलाया गया था, जिन्होंने पर्यटकों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सुबह से देर शाम तक लगभग 30 से ज्यादा प्रत्यक्षदर्शियों, रिसार्ट कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ की गई। हालांकि यहां भी घटना की जांच के लिए बनी कमेटी के सदस्य मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में ही बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे जांच समिति और इसकी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों पर सवाल, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई का इंतजार

Related Articles

Back to top button