छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : मावा मोदोल कोचिंग सेंटर में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 10 एवं 11 को …

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 11:33 AM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर । जिला कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार मावा मोदोल परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के लिए 10 एवं 11 अप्रैल को मावा मोदोल निशुल्क कोचिंग सेंटर कांकेर और भानुप्रतापपुर में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग में शामिल होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों का सीट पर दावा स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची, स्नातक, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी दस्तावेजों का सत्यापन काउंसलिंग के दौरान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर क्षीरसागर ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंभीरता से लें और समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करें। काउंसिलिंग प्रक्रिया विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्हांने सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और किसी भी असुविधा से बचने कहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins