छत्तीसगढ़

CG : निगम मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार आज …

By kadwaghut|08 May 2026, 1:30 PM
f X W

भिलाईनगर । शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करने सुशासन तिहार 2026 चलाया जा रहा है। जिसके तहत आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्व निराकरण करना, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का समीक्षा करना तथा विकास कार्यो को गति प्रदान करना है।

Advertisement
Advertisement

सुशासन तिहार 2026 शिविर का आयोजन 8 मई को निगम मुख्य कार्यालय परिसर में वार्ड क्रं. 09 राजीव नगर सुपेला, वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर, वार्ड क्रं. 12 रानी अवंती बाई कोहका, वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका, वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन एवं वार्ड क्रं. 18 कान्ट्रेक्टर कालोनी हेतु रखा गया है। इस शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। इस शिविर के नोडल अधिकारी सह कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी सह सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू होगें। नागरिक कार्यालयीन समय में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। साथ ही अपने समस्याओ का निराकरण एवं योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिको से अपील करता है कि शिविर स्थल पर निर्धारित तिथि में उपस्थिति होकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकते है। यह शिविर अपकी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित किया गया है, इसका भरपुर लाभ उठावें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नंदई नंदई चौक पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins