छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: नववर्ष में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

By kadwaghut|03 Jan 2026, 9:52 AM
f X W

कानून व्यवस्था बनाए रखने 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव।
नववर्ष 2026 के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अंकिता शर्मा के निर्देशन, मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में की गई।

चौकी चिखली क्षेत्र में आम जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आपसी वाद-विवाद कर शांति भंग करने की आशंका पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
01. प्रमोद डहरिया, पिता ईश्वर डहरिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 13, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव तथा
02. एवन कुमार साहू, पिता उगेश्वर साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी कोटराभाटा, चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक रूप से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, गुंडा-बदमाशों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

READ ALSO  CG : जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins