छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नया रायपुर के पास बड़ा हादसा टला, चलती बस का फ्रंट शीशा टूटा …

By kadwaghut|28 Sep 2026, 4:30 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नया रायपुर के पास जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की बस का अचानक फ्रंट शीशा टूट गया। घटना के समय बस तेज रफ्तार में चल रही थी। सामने का शीशा टूटने के बाद भी ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, महेंद्र ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान नया रायपुर के पास नेशनल हाईवे-30 पर अचानक बस का फ्रंट शीशा टूट गया। अचानक हुई इस घटना से बस में बैठे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement
Advertisement

ड्राइवर ने संभाली बस की कमान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीशा टूटने के बाद स्थिति काफी खतरनाक हो सकती थी, क्योंकि बस उस समय गति में थी। लेकिन ड्राइवर ने तुरंत नियंत्रण बनाए रखा और बस को सुरक्षित तरीके से रोक लिया। ड्राइवर की सतर्कता के कारण बस में सवार यात्रियों को कोई बड़ी चोट नहीं आई। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री मौजूद थे। बस स्टाफ को आई चोट इस घटना में बस का स्टाफ चोटिल हुआ है। ड्राइवर को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर के लिए मौके पर घबराहट का माहौल रहा

बड़े हादसे से बची यात्रियों की जान चलती बस का सामने का शीशा टूटना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते बस में मौजूद सभी यात्रियों की जान बच गई। नेशनल हाईवे पर इस तरह की घटना के बाद वाहन की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठते हैं। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

READ ALSO  CG : दूरस्थ अंचलों में माताओं का सहारा बन रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins