छत्तीसगढ़

CG : महिला गिरफ्तार, सोने के आभूषण गिरवी मामले में पुलिस की कार्रवाई

By kadwaghut|31 May 2026, 4:14 PM
f X W

जगदलपुर । सोने के आभूषण गिरवी रखकर रकम हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर पीड़ित के सोने के झुमके गिरवी रखकर करीब 1.50 लाख रुपए का गबन करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, साल 2024 में प्रार्थी की बेटी की तबीयत खराब होने के कारण उसे पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान उसने सोने के झुमके की कीमत का आकलन कराने और बिक्री के लिए सूरज नागवानी को झुमके दिए थे।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि सूरज नागवानी ने अपनी मां नीतू नागवानी के साथ मिलकर झुमकों को किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया और प्राप्त रकम का स्वयं उपयोग कर लिया। पीड़ित बार-बार झुमके या रकम वापस मांगने पर आरोपी पक्ष टालमटोल करता रहा। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला नीतू नागवानी ने सोने के झुमकों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और विवेचना में सहयोग भी नहीं किया। पुलिस ने बताया कि, साक्ष्य छिपाने और जांच में सहयोग नहीं करने के कारण नीतू नागवानी (45), निवासी मोती तालाब पारा, जगदलपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins