DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : ‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ एवं करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ खबर तथ्यात्मक रूप से भ्रामक

By lokesh sharma|07 May 2026, 3:13 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, समाचार पत्र में 05 एवं 06 मई को प्रकाशित खबर ‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ और ‘करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ को तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं निराधार बताते हुए जिला खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाराडुला में सरपंच हाराडुला को महानदी में रेत खदान की स्वीकृति दी गई है। जिसके संचालन से वर्ष 2025-26 में 14 लाख 22 हजार रूपए की खनिज राजस्व को ़प्राप्त हुई है तथा पट्टा शर्त के उल्लंघन पर 62 हजार 500 रूपए का अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 05 मई को मौका जांच में रेत खदान हाराडुला से रेत उत्खनन एवं परिवहन बंद पाया गया तथा एनीकट में जलभराव होने के कारण रैम्प डुबा हुआ था। एनीकट के आसपास रेत का उत्खनन या परिवहन नहीं पाया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि हाराडुला क्षेत्र में अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए अवैध भंडारण एवं परिवहन के 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 01 लाख 66 हजार 200 रूपए समझौता राशि भी वसूल की गई है। हाराडुला रेत खदान के संबंध में सरपंच ग्राम पंचायत हाराडुला को खदान संचालन में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र की निरंतर निगरानी एवं जांच की जा रही है।


खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को 12 रेत खदान बासनवाही, अरौद, भिरौद-2, करिहा, किलेपार, भिलाई, तांसी-2, तांसी-3, तेलगुड़ा, माहूद, हाराडुला एवं भर्रीटोला मंे स्वीकृत है तथा 11 व्यक्तियों को रेत का अस्थायी भंडारण अनुज्ञा बाबूकोहका, पिपरौद, बासनवाही, सराधुनवागांव, किलेपार, कर्राजैसा, करैहा, अरौद, करिहा, माहूद में स्वीकृत किया गया है एवं संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदानों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालनकर्ता पर 08 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चारामा क्षेत्र में संचालित रेत खदानों के संबंध में सरपंचों को नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए खदान संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। 

READ ALSO  CG : महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, गंगरेल से 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins