छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : सेवा ज्योति यात्रा 07 अक्टूबर को : बाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

By kadwaghut|05 Oct 2026, 3:19 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। बाइक रैली में लगभग 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही पदयात्रा में भी बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को 07 अक्टूबर के प्रातः 08 बजे नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में उपस्थित होने कहा गया है।

कलेक्टर द्वारा जिलेवासियों से भी सेवा ज्योति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समीक्षा बैठक पश्चात कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में सेवा ज्योति यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में महेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, राजा देवनानी, राजा पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा करेंगी अध्यक्षता

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins