छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भानपुरी में 12वीं में यमुना और 10वीं में प्रीति प्रथम…

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानपुरी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 10वीं में 94.5 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। शाला की प्राचार्य अर्चना पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम बेहतर रहा है।

जिला कार्यालय के निर्देशानुसार पढ़ाई में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर परीक्षा परिणाम में दिखाई दिया। कक्षा 12वीं में यमुना साहू ने प्रथम, तजेश्वर साहू ने द्वितीय तथा परमेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में प्रीति साहू प्रथम, जितेश कुमार साहू द्वितीय तथा निशा साहू तृतीय स्थान पर रहीं। प्रभा दास वैष्णव ने शाला परिवार और सभी सफल विद्यार्थियों के लिए हर्ष जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button