छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कारोबारी पर स्टेट जीएसटी विभाग ने लगाया करोड़ों का जुर्माना …

By kadwaghut|31 Jul 2026, 11:18 AM
f X W

रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग को पहली बार खजूर के कारोबार में बड़ी पेनाल्टी की रकम मिली है। शहर के नामी कारोबारी साधुराम नेनूमल ने छापेमारी के बाद विभाग को एक ही बार में 1.30 करोड़ रुपए का कर अदा किया है। जानकारी के अनुसार, विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि शहर में खजूर का कारोबार करने वाले एसएन ट्रेडर्स का देवपुरी में बड़ा गोदाम है। इसके अलावा वो गुढ़ियारी समेत कई जगहों से खजूर की खरीदी- बिक्री करता है। वो राज्य के चुनिंदा कारोबारियों में शामिल है, जो विदेश से खजूर की खरीदी कर और कई राज्यों में भेजता है। जीएसटी अफसरों को कारोबारी के मुख्य गोदाम की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आखिरकार विभाग को देवपुरी के बड़े गोदाम का पता मिल गया।

Advertisement
Advertisement

गोदाम में छापेमारी के दौरान शुरुआती जांच में अफसरों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। लेकिन जांच के दौरान ही अफसरों को कबाड़ पर रखे एक कंप्यूटर में पेन ड्राइव लगी मिली। कंप्यूटर और पेन ड्राइव की जांच की गई तो करोड़ों के खजूर के कारोबार की जानकारी मिली। इसके बाद अफसरों ने कच्चा कारोबार और रिटर्न में दिखाए कारोबार की पूरी जांच की। इसके बाद व्यापारी पर 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। कारोबारी ने वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए जुर्माना जमा कर दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के डॉ. राहुल प्रकाश ने कलेक्टर से की मुलाकात…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins