क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Cg.जमीन सीमांकन विवाद में 50 लाख की मांग का आरोप, SP से शिकायत

By kadwaghut|08 Aug 2026, 10:26 PM
f X W

लखोली रोड निवासी ने कागजों में 12 डिसमिल जमीन दबाने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। लाखोली रोड स्थित जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद सामने आया है। क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को शिकायत पत्र सौंपकर जमीन से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में उनकी जमीन से लगी हुई एक अन्य जमीन का सीमांकन कराया गया था।शिकायतकर्ता के अनुसार, सीमांकन के दौरान संबंधित पक्ष द्वारा यह कहकर गवाही में हस्ताक्षर करवाए गए कि वे अपनी जमीन का सीमांकन करा रहे हैं।

शिकायत में दावा किया गया है कि शिकायतकर्ता के पुत्र ने विश्वास में आकर दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में सीमांकन संबंधी दस्तावेज में यह उल्लेख किया गया कि उनकी ओर से 12 डिसमिल जमीन पर कब्जा किया गया है।शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि संबंधित जमीन उन्होंने पूर्व में उसी परिवार के एक सदस्य से खरीदी थी।

उनका यह भी दावा है कि दोनों पक्षों की जमीन के बीच सार्वजनिक 50 फीट चौड़ा नाला मौजूद है, ऐसे में नाले के दूसरी ओर की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप सही नहीं है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अब संबंधित पक्ष द्वारा समझौते के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा तहसीलदार राजनांदगांव को भी भेजे जाने का उल्लेख आवेदन में है। मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

READ ALSO  CG : स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने राखी बनाकर कमाए 46 हजार से अधिक रूपए ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins