
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नाबालिग का अपहरण, 24 घंटे में आरोपी एमपी से गिरफ्तार…
राजनांदगांव , बसंतपुर थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद 24 घंटे भीतर पुलिस ने आरोपी को एमपी के देवास से दबोचा है। वहीं नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुजीत अधिकारी (40) नाबालिग को बाइक से ले जाते दिखा। इसके बाद पुसिल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की पतासाजी शुरु की। जिसमें उसका एमपी के देवास में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने आरोपी सुजीत अधिकारी को गिरफ्तार किया, वहीं नाबालिग को बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



